ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 24 April 2026

Summer Vacation: बढ़ती गर्मी के बीच गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी

Summer Vacation: बढ़ती गर्मी के बीच गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी
डेली संवाद, ओडिशा। Summer Vacation: देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के बाद सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्कूल और जन शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आदेश जारी किया है कि ओडिशा ( Odisha ) के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 27 अप्रैल से बंद रहेंगे। यह निर्णय छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अप्रैल में ही स्कूल बंद करने का फैसला

सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बंद रहने के बावजूद पहले से तय परीक्षाएं, जनगणना संबंधी कार्य और अन्य प्रशासनिक गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। आमतौर पर ओडिशा में गर्मी की छुट्टियां मई में शुरू होती हैं, लेकिन इस बार तेज गर्मी के कारण सरकार को अप्रैल में ही स्कूल बंद करने का फैसला लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में यह 45 डिग्री तक जाने की आशंका जताई जा रही है। राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश चंद्र पुजारी ने संकेत दिए हैं कि आंगनवाड़ी केंद्रों को भी जल्द बंद किया जा सकता है और बच्चों को राशन घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।