Summer Vacation: बढ़ती गर्मी के बीच गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, ओडिशा।
Summer Vacation: देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के बाद सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्कूल और जन शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आदेश जारी किया है कि ओडिशा (
Odisha
) के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 27 अप्रैल से बंद रहेंगे। यह निर्णय छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।