ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 27 May 2026

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बाबा बालक नाथ दरबार की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस को किया रवाना

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बाबा बालक नाथ दरबार की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस को किया रवाना
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) भाजपा (BJP) के सीनियर नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने बाबा बालक नाथ दरबार की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह धार्मिक यात्रा दरबार बाबा कुलदीप नाथ जी, बस्ती शेख से श्रद्धा और उत्साह के माहौल में शुरू हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और बाबा बालक नाथ जी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती हैं और समाज में भाईचारे व एकता का संदेश देती हैं।

कई गणमान्य लोग मौजूद

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए कहा कि बाबा बालक नाथ जी की कृपा सभी पर बनी रहे। कार्यक्रम में पंकज सोनू बाबा, पार्षद मंजीत सिंह टीटू, सुरिंदर शर्मा, हैप्पी कोचर, करण पुरी, दीपक पेलू, मदन मोहन शर्मा और ज्योति टंडन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और यात्रा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। बस रवाना होने से पहले दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।