Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बाबा बालक नाथ दरबार की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस को किया रवाना
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब (Punjab) भाजपा (BJP) के सीनियर नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने बाबा बालक नाथ दरबार की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह धार्मिक यात्रा दरबार बाबा कुलदीप नाथ जी, बस्ती शेख से श्रद्धा और उत्साह के माहौल में शुरू हुई।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और बाबा बालक नाथ जी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती हैं और समाज में भाईचारे व एकता का संदेश देती हैं।