Thursday, 07 August 2025
पंजाब
CM Maan Death Threat: आतंकी पन्नू ने सीएम भगवंत मान को दी जान से मारने की धमकी, कहा ...
डेली संवाद, चंडीगढ़। CM Maan Death Threat:
पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है।
पन्नू ने जारी किया वीडियो
गुरपतवंत पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि इस बार 15 अगस्त पर फरीदकोट में भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) निशाने पर रहोगे। हम मान के झंडा फहराने का विरोध करते हैं। पन्नू ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर भी लोगों को भड़काने की कोशिश की।