Skip to content

CM Maan Death Threat: आतंकी पन्नू ने सीएम भगवंत मान को दी जान से मारने की धमकी, कहा ...

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। CM Maan Death Threat: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है।

पन्नू ने जारी किया वीडियो

गुरपतवंत पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि इस बार 15 अगस्त पर फरीदकोट में भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) निशाने पर रहोगे। हम मान के झंडा फहराने का विरोध करते हैं। पन्नू ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर भी लोगों को भड़काने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

इसके साथ ही पन्नू ने वीडियो में यह भी दावा किया कि अमृतसर में बस स्टैंड के पास मंदिर, कोर्ट परिसर और खालसा कॉलेज की दीवारों पर 'खालिस्तानी, SFJ रेफरेंडम और भगवंत मान मुर्दाबाद' के नारे लिखवाए हैं।