Thursday, 16 April 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी के बीच राहत की खबर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन के समय गर्मी बढ़ रही है। बुधवार, 15 अप्रैल को मौसम शुष्क रहा, लेकिन आज यानि 16 तारीख से लगातार चार दिनों तक बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह सामान्य स्तर के करीब पहुँच गया है। पटियाला में सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद चंडीगढ़ में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।