Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी के बीच राहत की खबर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन के समय गर्मी बढ़ रही है। बुधवार, 15 अप्रैल को मौसम शुष्क रहा, लेकिन आज यानि 16 तारीख से लगातार चार दिनों तक बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह सामान्य स्तर के करीब पहुँच गया है। पटियाला में सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद चंडीगढ़ में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार 16 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि 17 और 18 तारीख के लिए गरज, आंधी और बिजली चमकने को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है। 19 अप्रैल को कुछ जगहों पर बारिश होने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 19 तारीख के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले पाँच दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा, जिसके बाद इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा।