ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 19 January 2025

TikTok: अमेरिका में TikTok हुआ बंद, Apple और Google स्टोर से App गायब

डेली संवाद, वाशिंगटन। TikTok Stop Working in US: अमेरिका में TikTok चलना बंद हो गया है। भारत के बाद अमेरिका में TikTok बैन हो गया। शनिवार देर रात TikTok App ने अमेरिका में काम करना बंद कर दिया और Apple और Google एप स्टोर से गायब हो गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

दरअसल, आज से अमेरिका में एक कानून लागू होने वाला है, जिसके तहत 17 करोड़ अमेरिकियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले TikTok App को बंद करना आवश्यक है।

TikTok App
TikTok App

यूजर्स से क्या कहा?

TikTok App (टिक टॉक ने एप) यूजर्स को पोस्ट किए नोटिस में एक बड़ा दावा किया है। कंपनी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने दिन की शुरुआत में कहा कि वह सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद TikTok को प्रतिबंध से 90 दिनों की राहत दे सकते हैं। बता दें कि TikTok का स्वामित्व चीन की कंपनी ByteDance के पास है।

रात में जब एप बंद हो गया तो एप यूजर्स को लगभग 10:45 बजे एक संदेश मिला कि अमेरिका में TikTok पर प्रतिबंध लगाने वाला एक कानून लागू हो गया है। कंपनी ने आगे कहा, इसका मतलब है कि आप अभी TikTok का उपयोग नहीं कर सकते।

Donald Trump US Election Result
Donald Trump US Election Result

आधी रात यूजर्स को आया मैसेज

वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह पदभार ग्रहण करने के बाद TikTok को फिर शुरू करने के समाधान पर हमारे साथ काम करेंगे। हमारे साथ बने रहें।

बता दें कि वीडियो एडिटिंग एप कैपकट और लाइफस्टाइल सोशल एप लेमन8 सहित बाइटडांस के स्वामित्व वाले अन्य एप भी शनिवार देर रात तक यू.एस. एप स्टोर में ऑफलाइन और अनुपलब्ध दिखे।