ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 08 June 2025

Transfers Posting News: सरकार का बड़ा एक्शन, एक साथ 4 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज

Transfers Posting News: सरकार का बड़ा एक्शन, एक साथ 4 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज
डेली संवाद, पटना। Transfers Posting News: सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने एक्शन लेते हुए चार थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इन चारों थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही सात थानों में नए इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। वहीं, तीनों थानों में लंबित कांडों का निष्पादन करने के लिए नए पर्यवेक्षी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

एसएसपी ने जारी किया आदेश

पटना (Patna) के एसएसपी (SSP) अवकाश कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की। बताया जाता है कि बुद्धा कालोनी थानेदार सदानंद साह, पाटलिपुत्र थानेदार राजकिशोर कुमार, बिहटा थानेदार राजकुमार पांडेय और पंडारक थानेदार सह दारोगा साधना कुमारी को लाइन हाजिर किया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल साधना कुमारी को छोड़ लाइन हाजिर होने वाले सभी थानेदार इंस्पेक्टर संवर्ग के हैं। उनके स्थान पर दीघा कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी सह इंस्पेक्टर विजय कुमार यादवेंदु को बुद्धा कालोनी, खगौल थानेदार को पाटलिपुत्र और खगौल कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी शशि कुमार राणा को बिहटा थाने की कमान सौंपी गई है।

इन के तबादले

वहीं, पंडारक थाने की कमान अभी अपर थानेदार के हाथ में दी गई है। नवगछिया से आए इंस्पेक्टर राहुल कुमार को आलमगंज, साइबर थाने में तैनात अमित कुमार को हवाईअड्डा, फुलवारीशरीफ कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी राजकुमार सिंह को खगौल और हवाईअड्डा थानेदार को मोकामा का नया थानेदार बनाया गया है।

प्रतिनियुक्त किया गया

मोकामा थानेदार महेश्वर प्रसाद को दीघा थाना कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी, आलमगंज थानेदार राजीव कुमार को फुलवारीशरीफ कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं पुलिस लाइन से कुमार अभिनव को खगौल व शाहपुर थानों के कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।