Transfers Posting News: सरकार का बड़ा एक्शन, एक साथ 4 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज

Daily Samvad
2 Min Read
Suspend
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटना। Transfers Posting News: सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने एक्शन लेते हुए चार थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इन चारों थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही सात थानों में नए इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। वहीं, तीनों थानों में लंबित कांडों का निष्पादन करने के लिए नए पर्यवेक्षी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

एसएसपी ने जारी किया आदेश

पटना (Patna) के एसएसपी (SSP) अवकाश कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की। बताया जाता है कि बुद्धा कालोनी थानेदार सदानंद साह, पाटलिपुत्र थानेदार राजकिशोर कुमार, बिहटा थानेदार राजकुमार पांडेय और पंडारक थानेदार सह दारोगा साधना कुमारी को लाइन हाजिर किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

साधना कुमारी को छोड़ लाइन हाजिर होने वाले सभी थानेदार इंस्पेक्टर संवर्ग के हैं। उनके स्थान पर दीघा कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी सह इंस्पेक्टर विजय कुमार यादवेंदु को बुद्धा कालोनी, खगौल थानेदार को पाटलिपुत्र और खगौल कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी शशि कुमार राणा को बिहटा थाने की कमान सौंपी गई है।

इन के तबादले

वहीं, पंडारक थाने की कमान अभी अपर थानेदार के हाथ में दी गई है। नवगछिया से आए इंस्पेक्टर राहुल कुमार को आलमगंज, साइबर थाने में तैनात अमित कुमार को हवाईअड्डा, फुलवारीशरीफ कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी राजकुमार सिंह को खगौल और हवाईअड्डा थानेदार को मोकामा का नया थानेदार बनाया गया है।

प्रतिनियुक्त किया गया

मोकामा थानेदार महेश्वर प्रसाद को दीघा थाना कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी, आलमगंज थानेदार राजीव कुमार को फुलवारीशरीफ कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं पुलिस लाइन से कुमार अभिनव को खगौल व शाहपुर थानों के कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *