Friday, 29 May 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता, अपहरण की आशंका
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में दो नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध हालात में लापता होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में दो लड़कियां लापता हो गई है जिससे हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana)के जमालपुर इलाके से दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां घर से जन्मदिन का सामान लेने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।