Skip to content

Punjab News: पंजाब में दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता, अपहरण की आशंका

Missing
Missing
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में दो नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध हालात में लापता होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में दो लड़कियां लापता हो गई है जिससे हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana)के जमालपुर इलाके से दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां घर से जन्मदिन का सामान लेने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

अपहरण की आशंका

वहीं परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। शिकायतकर्ता ज्योति देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी आशिका कुमारी (13 वर्ष) और उसकी सहेली खुशी कुमारी (16 वर्ष) 26 मई को ताजपुर रोड पर जन्मदिन का सामान लेने गई थीं। दोनों देर तक घर नहीं लौटीं, जिसके बाद परिवार ने उनकी खोजबीन शुरू की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

परिजनों के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड़कियों को अपने कब्जे में लेकर कहीं छिपा रखा हो सकता है। थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है और दोनों लड़कियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास लड़कियों के बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें।