Saturday, 20 September 2025
पंजाब
Punjab News: UBI ने मुख्यमंत्री के मिशन चढ़दी कला के तहत बाढ़ पीड़ितों के लिए दो करोड़ रुपये का दिया योगदान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शुरू किए गए मिशन चढ़दी कला में दो करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
Punjab Flood [/caption]
मिशन चढ़दी कला का समर्थन करने के लिए आगे आ रहे
इस नेक कार्य के लिए बैंक प्रबंधन का दिल से धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हज़ार से अधिक समाजसेवी पहले ही मिशन चढ़दी कला का समर्थन करने के लिए आगे आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अब दो करोड़ रुपये का चेक सौंपकर योगदानकर्ताओं की इस बढ़ती सूची में शामिल हो गया है, जिससे हाल ही में आई भीषण बाढ़ से तबाह हुए प्रदेश के पुनर्निर्माण के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
भगवंत सिंह मान ने कहा कि मिशन चढ़दी कला फंड जुटाने की एक वैश्विक मुहिम है, जिसे 2025 की पंजाब बाढ़ त्रासदी के पीड़ितों के लिए राज्य सरकार की पुनर्वास पहलों हेतु शुरू किया गया है। [caption id="attachment_83443" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Flood [/caption]