Skip to content

Punjab News: UBI ने मुख्यमंत्री के मिशन चढ़दी कला के तहत बाढ़ पीड़ितों के लिए दो करोड़ रुपये का दिया योगदान

Punjab News: UBI ने मुख्यमंत्री के मिशन चढ़दी कला के तहत बाढ़ पीड़ितों के लिए दो करोड़ रुपये का दिया योगदान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) के आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शुरू किए गए मिशन चढ़दी कला में दो करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

मिशन चढ़दी कला का समर्थन करने के लिए आगे आ रहे

इस नेक कार्य के लिए बैंक प्रबंधन का दिल से धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हज़ार से अधिक समाजसेवी पहले ही मिशन चढ़दी कला का समर्थन करने के लिए आगे आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अब दो करोड़ रुपये का चेक सौंपकर योगदानकर्ताओं की इस बढ़ती सूची में शामिल हो गया है, जिससे हाल ही में आई भीषण बाढ़ से तबाह हुए प्रदेश के पुनर्निर्माण के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

भगवंत सिंह मान ने कहा कि मिशन चढ़दी कला फंड जुटाने की एक वैश्विक मुहिम है, जिसे 2025 की पंजाब बाढ़ त्रासदी के पीड़ितों के लिए राज्य सरकार की पुनर्वास पहलों हेतु शुरू किया गया है। [caption id="attachment_83443" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Flood Alert Punjab Flood [/caption]

पंजाब के इतिहास की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने हाल ही में ऐसी प्राकृतिक आपदा देखी है, जो पीढ़ियों तक लोगों की स्मृति में दर्ज रहेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा, “बाढ़ केवल पानी नहीं लाईं, बल्कि लाखों सपनों को भी बहा ले गईं।” उन्होंने इसे पंजाब के हालिया इतिहास की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक बताया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह पंजाब की सबसे बड़ी परीक्षा भी है, लेकिन इतिहास गवाह है कि पंजाब हमेशा हर संकट से मज़बूती के साथ उभरता आया है।

‘चढ़दी कला’ सिख भावना का प्रतीक

इस पहल के पीछे की भावना को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जिस तरह ‘चढ़दी कला’ मुसीबत के सामने शक्ति और आशावाद की सिख भावना का प्रतीक है, उसी तरह मिशन चढ़दी कला दुनिया भर के सभी पंजाबियों को इस अभूतपूर्व कठिनाई के समय एक परिवार की तरह एकजुट होने का संदेश है।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि दुनिया भर के और भी पंजाबी अपने सपनों के पंजाब के पुनर्निर्माण के लिए खुलकर योगदान करते रहेंगे। पारदर्शिता और जवाबदेही का भरोसा देते हुए भगवंत सिंह मान ने आश्वासन दिया कि जुटाया गया हर एक पैसा बाढ़ पीड़ितों की भलाई और पुनर्वास के लिए समझदारी से खर्च किया जाएगा।