Friday, 29 May 2026
हरियाणा
Haryana News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का किया दौरा
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम स्थित बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सफाई व्यवस्था एवं कचरा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लांट में चल रहे कामों का जायजा लिया और कचरा निस्तारण के मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने बंधवाड़ी साइट को एक वर्ष के भीतर पूरी तरह साफ करने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और नियमित ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश दिए, ताकि कचरा प्रबंधन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित की जा सके।