Skip to content

Haryana News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का किया दौरा

Haryana News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का किया दौरा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम स्थित बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सफाई व्यवस्था एवं कचरा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लांट में चल रहे कामों का जायजा लिया और कचरा निस्तारण के मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने बंधवाड़ी साइट को एक वर्ष के भीतर पूरी तरह साफ करने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और नियमित ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश दिए, ताकि कचरा प्रबंधन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा मनोहर लाल ने फ्रेश वेस्ट के लिए अलग साइट चिन्हित करने और उसे व्यवस्थित तरीके से संचालित करने का भी आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में सुधार के लिए निरंतर निगरानी और रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर जोर दिया।