ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 08 May 2025

UP News: महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज में शैक्षिक गोष्ठी का किया गया आयोजन

डेली संवाद, गोंडा। UP News: महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा ( Gonda ) में शाखा अध्यक्ष एवं जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। शैक्षिक गोष्ठी के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह रहे। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि शिक्षकों के एकता के बल पर हमें सारी उपलब्धियां मिली हुई है, हमें इन उपलब्धियां को अपनी एकता के बल पर संरक्षित रखना होगा। उन्होंने शिक्षकों का आवाह्न करते हुए कहा कि हमें पुरानी पेंशन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा समान कार्य के लिए समान वेतन के साथ-साथ शिक्षकों के लिए कवच के रूप में कार्य कर रही विभिन्न धाराएं जिन्हें हटा दिया गया है आदि समस्याओं को हम संगठन के बैनर तले अपनी एकता के बल पर अवश्य प्राप्त करेंगे। उन्होंने बेहतर पठन-पाठन के लिए विद्यालय परिवार की सराहना भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा मंत्री डॉ पदम नाथ पांडेय ने कहा कि ऐसे शिक्षक साथी जिन्हें एनपीएस से ओ पी एस में आना था वह प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हो सकी है उसका निवारण शीघ्र कराया जाए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हित के लिए प्रदेश नेतृत्व जो भी आह्वान करेगा जिले का शिक्षक उसमें अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार पांडेय ने मंडलीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया।