ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 28 May 2025

US Visa Interview: अमेरिका में छात्रों को बड़ा झटका, वीजा इंटरव्यू पर लगी रोक; पंजाबियों पर पड़ेगा असर

Donald Trump
Donald Trump
डेली संवाद, अमेरिका। US Visa Interview: अमेरिका ( America ) लगातार विदेशी छात्रों को झटके पर झटका दे रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका ने एक बार फिर छात्रों को बड़ा झटका दिया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने एक नया कदम उठाते हुए छात्र (F), व्यावसायिक (M), और एक्सचेंज विजिटर (J) वीज़ा इंटरव्यू की नई अपॉइंटमेंट्स पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस फैसले का मकसद विदेशी छात्रों की सोशल मीडिया गतिविधियों की गहराई से जांच करना है। [caption id="attachment_8306" align="alignnone" width="800"] america america[/caption] अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को ने दुनिया भर के अमेरिकी दूतावासों को आदेश दिया है कि वे छात्र-वीजा आवेदकों के लिए नए साक्षात्कार निर्धारित न करें, क्योंकि ट्रम्प प्रशासन सोशल मीडिया प्रोफाइलों की जांच बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

तत्काल प्रभाव से लागू किया नियम

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनियाभर के अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों को यह स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि जब तक नया दिशा-निर्देश नहीं आता, तब तक नए वीजा इंटरव्यू की अपॉइंटमेंट्स शेड्यूल न की जाएं। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। [caption id="attachment_4122" align="alignnone" width="800"] Jobs In USA Jobs In USA[/caption] अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच आवश्यक है, चाहे वह छात्र हो, पर्यटक हो या किसी भी प्रकार का वीज़ा धारक।