ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 25 April 2026

Uttarakhand: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, हाईस्कूल में अक्षत गोपाल और इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

Uttarakhand: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, हाईस्कूल में अक्षत गोपाल और इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर
डेली संवाद, देहरादून। Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शनिवार सुबह 10 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने रामनगर स्थित बोर्ड सभागार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया। उत्तराखंड (Uttarakhand) में इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में अक्षत गोपाल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट में गीतिका पंत और सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया। इसके अलावा ऋषिकेश के आर्यन दूसरे और हरिद्वार की वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं।

2,15,252 परीक्षार्थी शामिल

बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें कुल 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा वे अपने-अपने स्कूलों में जाकर भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

स्क्रूटनी या सुधार परीक्षा

रिजल्ट देखने में किसी प्रकार की दिक्कत, स्क्रूटनी या सुधार परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, असफल छात्रों को निराश न होकर दोबारा प्रयास करने की सलाह दी गई है।