Uttarakhand: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, हाईस्कूल में अक्षत गोपाल और इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, देहरादून।
Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शनिवार सुबह 10 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने रामनगर स्थित बोर्ड सभागार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया।
उत्तराखंड
(Uttarakhand)
में इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में अक्षत गोपाल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट में गीतिका पंत और सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया। इसके अलावा ऋषिकेश के आर्यन दूसरे और हरिद्वार की वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं।