Thursday, 04 September 2025
पंजाब
Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते हुए निजी व्यक्ति को किया काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (
Punjab Vigilance Bureau
) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के तहत, बसंत नगर, प्रताप सिंह वाला, लुधियाना शहर निवासी एक निजी व्यक्ति रजत शर्मा को 20,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए गिरफ्तार किया है।
[caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"]
BRIBE[/caption]
Bribe[/caption]
Punjab Vigilance Bureau[/caption]
BRIBE[/caption]
रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज
उक्त आरोपी डीसी दफ्तर लुधियाना (Ludhiana) की तहसील पूर्वी में तैनात एक क्लर्क अमनिंदर सिंह का सहयोगी है, जिस पर भी रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी लुधियाना शहर के बसंत नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है। [caption id="attachment_81011" align="aligncenter" width="1200"]
Bribe[/caption]
50,000 रुपये की रिश्वत मांगी
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि लुधियाना नगर निगम की एक कॉलोनी में एक प्लॉट की रजिस्ट्री संबंधी जानकारी देने के लिए उक्त आरोपी अमनिंदर सिंह क्लर्क ने उससे 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत की पुष्टि के दौरान, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी रजत शर्मा को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। [caption id="attachment_75107" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Vigilance Bureau[/caption]