डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (
Punjab Vigilance Bureau
) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के तहत, बसंत नगर, प्रताप सिंह वाला, लुधियाना शहर निवासी एक निजी व्यक्ति रजत शर्मा को 20,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए गिरफ्तार किया है।
[caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"]
BRIBE[/caption]
रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज
उक्त आरोपी डीसी दफ्तर लुधियाना (Ludhiana) की तहसील पूर्वी में तैनात एक क्लर्क अमनिंदर सिंह का सहयोगी है, जिस पर भी रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी लुधियाना शहर के बसंत नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है।
[caption id="attachment_81011" align="aligncenter" width="1200"]
Bribe[/caption]
50,000 रुपये की रिश्वत मांगी
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि लुधियाना नगर निगम की एक कॉलोनी में एक प्लॉट की रजिस्ट्री संबंधी जानकारी देने के लिए उक्त आरोपी अमनिंदर सिंह क्लर्क ने उससे 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
इस शिकायत की पुष्टि के दौरान, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी रजत शर्मा को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
[caption id="attachment_75107" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Vigilance Bureau[/caption]
मामले की आगे जांच जारी
विजीलेंस ब्यूरो द्वारा पूछताछ में रजत ने खुलासा किया कि वह उक्त क्लर्क अमनिंदर के साथ दफ्तर में अनधिकृत रूप से काम करता है और उसी ने रिश्वत की राशि प्राप्त करने के लिए उसे भेजा था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है और मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।