Saturday, 30 May 2026
पंजाब
Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते लेखाकार को रंगे हाथों किया काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. डिवीजन गुरदासपुर के प्रभारी लेखा शाखा के लेखाकार अमृतपाल सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला गुरदासपुर के इस्लामाबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
Arrested[/caption]
पूरी बातचीत की रिकॉर्ड
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता पी.एस.पी.सी.एल. विभाग से जूनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुआ था और सेवानिवृत्ति के बाद उसके महंगाई भत्ते तथा वेतन निर्धारण (फिक्सेशन) के बकाया विभाग के पास लंबित थे। इस संबंध में वह अपने बकाए प्राप्त करने के लिए पी.एस.पी.सी.एल. डिवीजन गुरदासपुर के प्रभारी लेखा शाखा के लेखाकार अमृतपाल सिंह से मिला। [caption id="attachment_105931" align="aligncenter" width="1200"]
Arrested[/caption]