Skip to content

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते लेखाकार को रंगे हाथों किया काबू

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते लेखाकार को रंगे हाथों किया काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. डिवीजन गुरदासपुर के प्रभारी लेखा शाखा के लेखाकार अमृतपाल सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला गुरदासपुर के इस्लामाबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

पूरी बातचीत की रिकॉर्ड

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता पी.एस.पी.सी.एल. विभाग से जूनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुआ था और सेवानिवृत्ति के बाद उसके महंगाई भत्ते तथा वेतन निर्धारण (फिक्सेशन) के बकाया विभाग के पास लंबित थे। इस संबंध में वह अपने बकाए प्राप्त करने के लिए पी.एस.पी.सी.एल. डिवीजन गुरदासपुर के प्रभारी लेखा शाखा के लेखाकार अमृतपाल सिंह से मिला। [caption id="attachment_105931" align="aligncenter" width="1200"] Arrested Arrested[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी लेखाकार ने शिकायतकर्ता के बकाए जारी करने के लिए 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी लेखाकार पिछले डेढ़ वर्ष से उसे परेशान कर रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी पूरी बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी। रिश्वत न देने की इच्छा के चलते शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी लेखाकार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।