ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 30 April 2025

Wall Collapsed: मंदिर में उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत; कई घायल

Wall Collapsed: मंदिर में उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत; कई घायल
डेली संवाद, आंध्र प्रदेश। Wall Collapsed: इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि मंदिर में चंदनोत्सवम उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया है जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश ( Andhra Pradesh ) के विशाखापत्तनम में श्री वरहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सवम उत्सव के दौरान एक अस्थायी ढांचे का 20 फुट लंबा हिस्सा ढह जाने से 8 लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

वहीं इस घटना में घायल हुए लोगों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही NDRF और APSDRF की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण दीवार ढहने से ये हादसा हुआ।