Sunday, 01 June 2025
पंजाब
War Against Drugs: 2 किलो हेरोइन और 1.8 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 113 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देशों पर राज्य से नशों को खत्म करने के लिए चलाए गए नशा विरोधी मुहिम" युद्ध नशों विरुद्ध" को 92वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.09 किलो हेरोइन, 530 ग्राम अफीम, 32679 नशीली गोलियाँ और 1.8 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ, 92 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 14,944 हो गई है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यह ऑपरेशन महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।
[caption id="attachment_3834" align="alignnone" width="800"]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]