Wednesday, 28 May 2025
पंजाब
War Against Drugs: राज्य भर में 126 रेलवे स्टेशनों की चैकिंग की, 141 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए चलाई गई मुहिम ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ को लगातार 88वें दिन जारी रखते हुये पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने आज राज्य भर के 126 रेलवे स्टेशनों पर घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चलाई।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया। इस राज्य स्तरीय आपरेशन की निजी तौर पर निगरानी कर रहे स्पैशल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस आपरेशन को सफल बनाने के लिए सभी सीपीज़/ एसएसपीज़ को सुपरडैंट आफ पुलिस (एसपी) रैंक के अधिकारियों की निगरानी अधीन भारी पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा गया था।
[caption id="attachment_72736" align="alignnone" width="800"]
War against drugs: 126 railway stations checked across the state[/caption]
War against drugs: 126 railway stations checked across the state[/caption]