Wednesday, 09 July 2025
पंजाब
War Against Drugs: 1.19 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत 142 नशा तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर प्रदेश में नशीले पदार्थों के संपूर्ण खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान “ युद्ध नशों विरुद्ध” को 130वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने आज 142 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम और 1.19 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।
[caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया
इस प्रकार, अभियान के केवल 130 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 21,231 हो गई है। यह विशेष ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने इस अभियान की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।