Skip to content

War Against Drugs: 1.19 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत 142 नशा तस्कर गिरफ्तार

War Against Drugs: 1.19 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत 142 नशा तस्कर गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर प्रदेश में नशीले पदार्थों के संपूर्ण खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान “ युद्ध नशों विरुद्ध” को 130वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने आज 142 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम और 1.19 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। [caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"] Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]

5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया

इस प्रकार, अभियान के केवल 130 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 21,231 हो गई है। यह विशेष ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने इस अभियान की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

429 स्थानों पर छापेमारी की

स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 87 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मियों की 180 से अधिक टीमों ने प्रदेशभर में 429 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में कुल 105 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 455 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। स्पेशल डीजीपी ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), डी-एडिक्शन और रोकथाम (प्रिवेंशन) को लागू किया गया है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने आज डी-एडिक्शन अभियान के अंतर्गत 64 व्यक्तियों को नशा छुड़वाने व पुनर्वास इलाज के लिए तैयार किया है।