Thursday, 26 June 2025
पंजाब
War Against Drugs: हेरोइन और 64 किलोग्राम भुक्की सहित 155 नशा तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब में नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान "युद्ध नशों विरुद्ध" के 117वें दिन पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने बड़ी सफलता हासिल की है। आज 155 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.09 किलोग्राम हेरोइन, 64 किलोग्राम भुक्की और 5410 ड्रग मनी बरामद की गई।
[caption id="attachment_20116" align="aligncenter" width="800"]
Arrest[/caption]
Police Raid[/caption]
Arrest[/caption]
नशा तस्करों की कुल संख्या 19,365 हो गई
इसके साथ, 117 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 19,365 हो गई है। यह ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जिक्र योग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में एक 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"]
Police Raid[/caption]