Skip to content

War Against Drugs: हेरोइन और 64 किलोग्राम भुक्की सहित 155 नशा तस्कर गिरफ्तार

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब में नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान "युद्ध नशों विरुद्ध" के 117वें दिन पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने बड़ी सफलता हासिल की है। आज 155 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.09 किलोग्राम हेरोइन, 64 किलोग्राम भुक्की और 5410 ड्रग मनी बरामद की गई। [caption id="attachment_20116" align="aligncenter" width="800"] Arrest Arrest[/caption]

नशा तस्करों की कुल संख्या 19,365 हो गई

इसके साथ, 117 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 19,365 हो गई है। यह ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जिक्र योग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में एक 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"] Police Raid Police Raid[/caption]

481 स्थानों पर छापेमारी की

विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 93 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 481 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके परिणामस्वरूप 103 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 488 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है। 'डी-एडिक्शन' पहल विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति - प्रवर्तन, डी-एडिक्शन (नशामुक्ति) और रोकथाम (ई डी पी) - लागू की है। इसी के 'डी-एडिक्शन' हिस्से के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 87 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।