Sunday, 25 May 2025
पंजाब
War Against Drugs: 158 नशा तस्कर 10 किलो हेरोइन,1.3 किलो अफीम; 19 हजार रुपए की ड्रग समेत गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब में नशों के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान, "युद्ध नशों के विरुद्ध" के 85वें दिन पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने रविवार को 158 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.3 किलोग्राम अफीम और 19,040 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इसके साथ ही, इस अभियान के तहत अब तक कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 13,449 हो गई है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर यह कार्रवाई राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई।
[caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]