Monday, 26 May 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 142 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 57.4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए "युद्ध नशों विरुद्ध" के 86वें दिन, पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने आज 142 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 4.4 किलो हेरोइन और 57.4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इसके साथ ही केवल 86 दिनों के भीतर गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 13,668 हो गई है। यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।
[caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।