Monday, 06 October 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन और 9.2 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 72 नशा तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत राज्य से नशों का पूरी तरह सफाया करने के लिए चलाए जा रहे ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ अभियान के 219वें दिन पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने आज राज्यभर में 335 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 56 FIR दर्ज कर 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
9.25 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद
इसके साथ ही, पिछले 219 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 32,054 तक पहुँच गई है। इन छापों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 50 किलोग्राम भुक्की, 269 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 9.25 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ जारी इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है।
