Skip to content

War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन और 9.2 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 72 नशा तस्कर गिरफ्तार

War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन और 9.2 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 72 नशा तस्कर गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत राज्य से नशों का पूरी तरह सफाया करने के लिए चलाए जा रहे ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ अभियान के 219वें दिन पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने आज राज्यभर में 335 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 56 FIR दर्ज कर 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

9.25 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही, पिछले 219 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 32,054 तक पहुँच गई है। इन छापों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 50 किलोग्राम भुक्की, 269 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 9.25 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ जारी इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है।

366 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस अभियान के दौरान 68 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमें ने पूरे राज्य में 335 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 366 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। यह बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति - प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम लागू की हुई है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 17 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए राज़ी किया है।