Tuesday, 07 October 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 8,840 रुपए की ड्रग मनी सहित 80 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य में नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 220वें दिन पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने आज 343 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 53 FIR दर्ज की गईं और 80 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
[caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]
Police Raid[/caption]
Police[/caption]
नशा तस्करों की संख्या 32,196 तक पहुंच गई
इस तरह अभियान के दौरान अब तक गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 32,196 तक पहुंच गई है।छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन, 50 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8,840 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशा विरोधी युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"]
Police Raid[/caption]