Skip to content

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 8,840 रुपए की ड्रग मनी सहित 80 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 8,840 रुपए की ड्रग मनी सहित 80 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य में नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 220वें दिन पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने आज 343 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 53 FIR दर्ज की गईं और 80 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"] Police Police[/caption]

नशा तस्करों की संख्या 32,196 तक पहुंच गई

इस तरह अभियान के दौरान अब तक गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 32,196 तक पहुंच गई है।छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन, 50 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8,840 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशा विरोधी युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"] Police Raid Police Raid[/caption]

343 स्थानों पर छापेमारी की

इस अभियान के दौरान 67 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 343 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने बताया कि दिनभर चले इस विशेष अभियान में पुलिस टीमों ने 358 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। यह बताना आवश्यक है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) — लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 29 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।