Skip to content

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 29 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 89 तस्करों को किया गिरफ्तार

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 29 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 89 तस्करों को किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 221वें दिन पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बुधवार को राज्यभर में 381 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 89 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और 56 FIR दर्ज कीं।

29.22 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की

इसके साथ ही, 221 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 32,324 हो गई है। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 5.6 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम, 484 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 29.22 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ चल रही जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का गठन भी किया है।

381 स्थानों पर छापेमारी की

72 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 381 स्थानों पर छापेमारी की। इन टीमों ने पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान 420 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। राज्य सरकार ने नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशा छुड़ाना और रोकथाम लागू की है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज 20 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।