Tuesday, 23 September 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन सहित 78 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: राज्य से नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के निर्देशों पर चलाए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 206वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 343 स्थानों पर छापेमारी की। इसके उपरांत पूरे राज्य में 54 FIR दर्ज कर 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
[caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
Police Raid[/caption]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
624 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल बरामद
इसके साथ ही 206 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,677 हो गई है। इन छापों के नतीजे स्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.6 किलोग्राम हेरोइन, 1.25 किलोग्राम गांजा, 20 किलोग्राम भूक्की तथा 624 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल बरामद किए गए।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार की ओर से नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"]
Police Raid[/caption]