डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: राज्य से नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के निर्देशों पर चलाए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 206वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 343 स्थानों पर छापेमारी की। इसके उपरांत पूरे राज्य में 54 FIR दर्ज कर 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
[caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
624 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल बरामद
इसके साथ ही 206 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,677 हो गई है। इन छापों के नतीजे स्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.6 किलोग्राम हेरोइन, 1.25 किलोग्राम गांजा, 20 किलोग्राम भूक्की तथा 624 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल बरामद किए गए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार की ओर से नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।
[caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"]
Police Raid[/caption]
343 स्थानों पर छापेमारी की
इस ऑपरेशन के दौरान 64 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 343 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 367 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति -प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम - लागू की है। इसी रणनीति के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।