Friday, 26 September 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन और भुक्की सहित 83 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 209वें दिन
पंजाब पुलिस (Punjab Police)
ने आज 403 स्थानों पर छापेमारी की। इसके उपरांत पूरे प्रदेश में 56 FIR दर्ज कर 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
4010 रुपये की ड्रग मनी बरामद
इस तरह 209 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 31,047 हो गई है। इन छापों के नतीजे के तौर पर गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 854 ग्राम हेरोइन, 26 क्विंटल भुक्की, 21 किलो गांजा, 1688 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 4010 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार की ओर से नशों के विरुद्ध युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।