Skip to content

War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन और भुक्की सहित 83 नशा तस्कर काबू

War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा हेरोइन और भुक्की सहित 83 नशा तस्कर काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 209वें दिन पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज 403 स्थानों पर छापेमारी की। इसके उपरांत पूरे प्रदेश में 56 FIR दर्ज कर 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

4010 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इस तरह 209 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 31,047 हो गई है। इन छापों के नतीजे के तौर पर गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 854 ग्राम हेरोइन, 26 क्विंटल भुक्की, 21 किलो गांजा, 1688 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 4010 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार की ओर से नशों के विरुद्ध युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।

444 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस ऑपरेशन के दौरान 75 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 403 स्थानों पर छापेमारी की। आगे बताया गया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 444 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशा छुड़ाना और रोकथाम (ई.डी.पी.) - लागू की है। इसी रणनीति के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।