Skip to content

Punjab News: जिम और होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, जिम मालिक को लगी चार गोली, हालत नाजुक

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: Mohali Firing Gym Owner Injured News Update: पंजाब में सुबह सुबह बड़ा कांड हो गया है। मोहाली (Mohali) के फेज-2 में गुरुवार सुबह करीब 4:50 बजे एक जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है,  बदमाशों ने एक व्यक्ति को 5 राउंड गोली मारी, जिससे उसकी हालत नाजुक है। जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali)के फेज-2 में जिम मालिक विक्की पर बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। इसमें विक्की को 4 गोलियां लगी। चारों गोलियां टांगों पर लगी हैं। जिम ट्रेनर उसे बाइक पर इंडस अस्पताल में लेकर पहुंचा। [caption id="attachment_86753" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Mohali Firing Gym Owner Injured Update Punjab Mohali Firing Gym Owner Injured Update[/caption]

गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर

यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी के एक होटल में भी फायरिंग की है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

सूत्रों के मुताबिक, विक्की जिम के बाहर अपनी बलेनो कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिम मालिक की टांगों में गोलियां लगी हैं।

पुलिस जांच में जुटी

मौके पर मौजूद मार्केट फेज-2 के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना फेज-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग किसने की। [caption id="attachment_86752" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Mohali Firing Gym Owner Injured Update Punjab Mohali Firing Gym Owner Injured Update[/caption] प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह ने बताया कि घटना 4.50 से 5 बजे के बीच की है। हम अपना काम कर रहे थे, तभी आवाजें आईं। लगा कि पटाखे चले हैं, तभी इतने में एक लड़का निकल कर गया। उसने बताया कि गोली चली है। जब आए तो देखा कि घायल यहां लेटा हुआ था। उसकी टांगों से खून बह रहा था। जिम में जो लड़के आए थे, उसे अस्पताल ले गए।

कार को पुलिस ने कब्जे में लिया

मौके पर पहुंचे SI जसवंत सिंह ने कहा कि जो जिम मालिक गंभीर घाय़ल है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। अभी पता कर रहे हैं कि कितने लोग थे और कहां से आए। बलेनो कार को कब्जे में ले लिया है।