Thursday, 29 May 2025
पंजाब
War on Drugs: 89 दिनों में 14,000 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार, 10.7 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देशों पर शुरू किए गए नशा विरोधी मुहिम 'युद्ध नशों विरुद्ध'' के 89 दिन पूरे हो गए हैं और पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 8352 एफआईआर दर्ज करके 14183 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए थे। 'युद्ध नशों विरुद्ध'' मुहिम की शुरुआत के बाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत विभिन्न कार्रवाइयां कर रही है, जिसमें राज्य भर में घेराबंदी और तलाशी अभियान, नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन और ड्रग हॉटस्पॉट पर छापेमारी शामिल है।