Saturday, 29 November 2025
पंजाब
War On Drugs: पंजाब पुलिस ने 67 नशा तस्कर गिरफ़्तार किए
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War On Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए शुरू की गई व्यापक मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ लगातार 273वें दिन भी पूरी ताक़त के साथ जारी रही। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए, पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में 334 स्थानों पर व्यापक छापेमारी की, जिसके दौरान 52 एफआईआर दर्ज कर 67 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया।
Police[/caption]
1,960 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद
इसके साथ ही, 273 दिनों में गिरफ़्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 38,509 हो गई है। आज की कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 237 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफ़ीम, 481 नशीली गोलियाँ, तथा 1,960 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]