Skip to content

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने 67 नशा तस्कर गिरफ़्तार किए

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने 67 नशा तस्कर गिरफ़्तार किए
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए शुरू की गई व्यापक मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ लगातार 273वें दिन भी पूरी ताक़त के साथ जारी रही। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए, पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में 334 स्थानों पर व्यापक छापेमारी की, जिसके दौरान 52 एफआईआर दर्ज कर 67 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया।

1,960 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद

इसके साथ ही, 273 दिनों में गिरफ़्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 38,509 हो गई है। आज की कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 237 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफ़ीम, 481 नशीली गोलियाँ, तथा 1,960 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"] Police Police[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने सभी पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। राज्य सरकार ने इस अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है।

358 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की

आज के विशेष ऑपरेशन में 63 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में, 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमें शामिल रहीं, जिन्होंने राज्यभर में 334 स्थानों पर छापेमारी की। दिनभर चले इस अभियान में पुलिस ने 358 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की। राज्य सरकार नशा उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—पर काम कर रही है। इसी क्रम में, पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ भाग के तहत आज 25 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है, जिससे उन्हें समाज की मुख्य धारा में वापस लाने का मार्ग प्रशस्त हो सके।