ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 04 January 2025

Weather Punjab: पंजाब में छाया घना कोहरा, जालंधर में ठंड से व्यक्ति की मौत, कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो, कई फ्लाइट रद्द

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Punjab: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में हो रहे हिमपात के कारण समूचा उत्तर भारत ठंड से ठिुठर गया है। हिमाचल से सटे पंजाब-चंडीगढ़ (Punjab) में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई। इस दौरान पंजाब के अधिकांश इलाके में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पंजाब (Punjab) के कई शहरों में शुक्रवार शाम से ही कोहरा छाने लगा था, जो शनिवार सुबह तक रहा। शुक्रवार आधी रात से अमृतसर और पठानकोट में विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई। वहीं, जालंधर में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई।

फ्लाइट्स कैंसिल

कोहरे के कारण चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के आने-जाने में बाधा आई है। कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट अमृतसर में लैंड नहीं कर पाई और उसे लखनऊ की ओर डायवर्ट कर दिया गया। मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को दिल्ली भेजा गया।

वहीं, चंडीगढ़ में भी सुबह से अभी तक ना कोई प्लेन टेकऑफ हुआ और ना ही लैंड हुआ है। सभी फ्लाइट्स को री-शेड्यूल्ड किया जा रहा है।

Fog in Punjab
Fog in Punjab

ठंड के कारण मौत

जालंधर में कल यानी शुक्रवार को एक व्यक्ति की कड़ाके की ठंड के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते उसे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। फिलहाल शव 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में ही रहेगी।

शुक्रवार दोपहर कुछ देर के लिए धूप खिलने के बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम पंजाब के अधिकतम तापमान में औसतन 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Fog
Fog

पंजाब का तापमान

हालांकि यह सामान्य से -1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में आज का सबसे अधिक तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा रहा।