Sunday, 29 June 2025
देश
Weather Rainfall Update: भारी बारिश से बाढ़ में फंसे 162 बच्चे, रेस्क्यू कर बचाए, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रोकी गई
डेली संवाद, जमशेदपुर।
Weather Rainfall Update: मानसून ने देश के कई राज्यों में कोहराम मचा रखा है। झारखंड
(Jharkhand)
के जमशेदपुर (Jamshedpur) में लव कुश आवासीय स्कूल में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्कूल में 162 बच्चे फंस गए। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने बच्चों को बचाया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
उधर, उत्तरकाशी (Uttarkashi) में यमुनोत्री (Yamunotri) मार्ग पर बादल फटने से निर्माणाधीन होटल में काम करने वाले 2 मजदूरों की मौत हो गई और 7 मजदूर लापता हैं। वहीं, बागेश्वर में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। अलकनंदा और सरस्वती भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
[caption id="attachment_75746" align="aligncenter" width="1200"]
Chardham Yatra Yamunotri Uttarakhand landslide News[/caption]
Chardham Yatra Yamunotri Uttarakhand landslide News[/caption]