Skip to content

Weather Rainfall Update: भारी बारिश से बाढ़ में फंसे 162 बच्चे, रेस्क्यू कर बचाए, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रोकी गई

Weather Rainfall Update: भारी बारिश से बाढ़ में फंसे 162 बच्चे, रेस्क्यू कर बचाए, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रोकी गई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जमशेदपुर। Weather Rainfall Update: मानसून ने देश के कई राज्यों में कोहराम मचा रखा है। झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में लव कुश आवासीय स्कूल में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्कूल में 162 बच्चे फंस गए। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने बच्चों को बचाया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उधर, उत्तरकाशी (Uttarkashi) में यमुनोत्री (Yamunotri) मार्ग पर बादल फटने से निर्माणाधीन होटल में काम करने वाले 2 मजदूरों की मौत हो गई और 7 मजदूर लापता हैं। वहीं, बागेश्वर में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। अलकनंदा और सरस्वती भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। [caption id="attachment_75746" align="aligncenter" width="1200"] Chardham Yatra Yamunotri Uttarakhand landslide News Chardham Yatra Yamunotri Uttarakhand landslide News[/caption]

चारधाम यात्रा रोकी गई

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। उत्तराखंड (Uttarakhand) में शनिवार से भारी बारिश जारी है। यहां चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के आदेश दिए गए हैं।